होली पर कवियों का जमघट पुरानी परम्परा है। इसी परम्परा को आगे बढ़ा रहा है भारतप्रज्ञाप्रतिष्ठानम्। एक ऐसा संगठन, जो संस्कृति के क्षेत्र में नित-नए काम कर रहा है।
इस रंगोत्सव पर भारतप्रज्ञाप्रतिष्ठानम् ने देश के कोने-कोने से कुछ युवा हस्ताक्षरों को एक मंच पर लाने का काम किया है। कवि सम्मेलन रविवार, 20 मार्च, 2022 को है।
युवा प्रतिभाओं को सुनने के लिए 20 मार्च को शाम 5 बजे जुड़ना न भूलें। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
युद्ध के मैदान में महान योद्धा भ्रमित हो उठा है। क्या करे क्या न करे। तब श्रीकृष्ण उसे सहज भाव से अपने क्षत्रिय के कर्त्तव्यों के निर्वाह का आदेश देते हैं। और युद्ध की दिशा निश्चित हो जाती है।
ऐसे ही, वैदिक ऋषि भी सदैव जीवन के क्षेत्र में स्पष्ट आदेश देता है, “कर्त्तव्य का पालन कीजिए और अवसाद मुक्त रहिए।”
जाने-माने लेखक संदीप नाईक जी की 'एकांत की अकुलाहट' श्रृंखला का हम दिन बदल रहे हैं। इस श्रृंखला की अगली कड़ियॉ॑ अब हर शनिवार को आया करेंगी। #अपनीडिजिटलडायरी के पाठक-सहभागियों के आग्रह का सम्मान करते हुए यह फ़ैसला लिया गया है।
डायरी से जुड़े कई लोगों का कहना था कि दो पठनीय श्रृंखलाओं को हम एक के बाद एक लगा रहे हैं। पहले मंगलवार को अनुज राज पाठक की 'भारतीय दर्शन' श्रृंखला। फिर अगले ही दिन संदीप जी की 'एकांत की अकुलाहट'। लेकिन अगर इनके बीच दो-तीन दिन का अन्तराल होता तो बेहतर रहता।
कर्नाटक सरकार ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए नियम सख़्त किए हैं। अब बिना हैलमेट के गाड़ी चलाने पर चालकों का अनुज्ञा पत्र (Driving license) तीन महीने के लिए निलम्बित कर दिया जाएगा। यह नियम तुरन्त प्रभाव से लागू हो गया है। राज्य परिवहन विभाग के अनुसार प्रदेश में बिना हैलमेट के वाहन चलाने वालों पर लगाम नहीं लग रही है। इसी साल सितम्बर तक सिर्फ़ बेंगलुरू में ही 20.7 लाख लोगों को बिना हैलमेट के गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। उनक
देश में अगले दौर का ‘मानसून’ 25 अक्टूबर के बाद से अपनी आमद दर्ज़ करा सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को यह सम्भावना जताई है। इसे उत्तर-पूर्वी मानसून कहा जाता है। यह रबी की फसलों के लिए अहम होता है। इस मानसून के दौरान तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक आन्ध्र प्रदेश आदि दक्षिण क
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सलामती के लिए उपवास कर रहे तेलंगाना के युवक बूसा कृष्णा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वे 33 साल के थे। उनके परिवार वालों ने बताया कि जब से कृष्णा को पता चला था कि ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया को कोरोना संक्रमण हो गया है, तब से वे परेशान थे। कृष्णा का नाम साल 2018 में सुर्खियों में आया था। तब उन्होंने जनगाँव जिले के कोन्ने गाँव में